Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल में एक और टीएमसी नेता राशन घोटाले में शामिल; समर्थकों ने ईडी टीम पर किया हमला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जनवरी। पश्चिम बंगाल में राशन ‘घोटाले’ में फंसे नेताओं की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तारी की तो उनपर हमला हुआ. पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हमले से बढ़ा सियासी पारा चढ़ा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में बनगांव नगर निकाय के पूर्व अध्यक्ष शंकर आद्या को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शंकर को एजेंसी ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी संपत्तियों पर छपेमारी के बाद बनगांव के सिमुलटोला में उनके आवास से गिरफ्तार किया.

भीड़ पर लाठीचार्ज
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद अधिकारी जब शंकर को ले जाने लगे तो शंकर के समर्थकों ने उनका रास्ता रोकने की कथित तौर पर कोशिश की और अधिकारियों के वाहनों पर पथराव भी किया. ईडी टीम के साथ मौजूद सीआरपीएफ जवानों को हालात पर काबू पाने के लिए भीड़ पर लाठीचार्ज करना पड़ा. उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया.

गिरफ्तारी के बाद शंकर
ईडी के एक अधिकारी ने कहा, छापेमारी के साथ-साथ शंकर से पूछताछ भी की जा रही थी. उनके जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा, गिरफ्तारी के बाद महिलाओं के नेतृत्व में शंकर के समर्थकों ने अधिकारियों को उन्हें अपने साथ ले जाने से रोकने की कोशिश की.

Exit mobile version