Site icon Samagra Bharat News website

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूनाइटेड किंगडम जाएंगे और अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ रक्षा और सुरक्षा विषयों पर करेंगे चर्चा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7 जनवरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग, और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

अपने दौरे के दौरान, रक्षा मंत्री यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उनसे रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के व्यापक विषयों पर चर्चा होने की आशा है।

राजनाथ सिंह के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करने और विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य सचिव डेविड कैमरन के साथ बैठक करने की भी आशा है। वह यूनाइटेड किंगडम (यूके) रक्षा उद्योग के सीईओ और उद्योग जगत के नेतृत्‍व के साथ भी बातचीत करेंगे और वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे।

Exit mobile version