Site icon Samagra Bharat News website

सलमान खान के फॉर्म हॉउस में संदिग्धों ने की घुसने की कोशिश, 2 गिरफ्तार, फर्जी आईडी भी बरामद

Suspects tried to enter Salman Khan's farm house, 2 arrested, fake ID also recovered

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 8जनवरी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों उनकी सुरक्षा भी चिंता के घेरे में है। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में अभिनेता के नवी मुंबई के पनवेल में स्थित फार्म हाउस में दो संदिग्धों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने इन दोनों लोगों को पकड़ लिया है।

वहीं, संदिग्धों के पास से फर्जी आईडी भी बरामद हुई हैं और वह खुद को सलमान खान का फैन बता रहे हैं। यहां इस एंगल पर भी जांच की जा सकती है कि पकड़े गए लोगों का कोई संबंध किसी गिरोह से तो नहीं है। क्योंकि कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान को मारने की धमकी दी जा चुकी है।

Exit mobile version