Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार चौथी बार जीत के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनाव में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर पोस्ट किया:
‘प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात की और संसदीय चुनाव में लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी। मैं बांग्लादेश के लोगों को भी चुनाव के सफल आयोजन के लिए बधाई देता हूं। हम बांग्लादेश के साथ अपनी सतत एवं जन-केंद्रित साझेदारी को और भी अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

Exit mobile version