Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पहली किस्त की जारी

PM Modi released the first installment of Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana through video conference.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,15 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्‍याय महा अभियान-पीएम-जनमन के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्‍त जारी की। इस अवसर पर उन्‍होंने पीएम-जनमन के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। अंतिम छोर के अंतिम व्‍यक्ति को सशक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्‍योदय के दृष्टिकोण के अनुरूप पिछले वर्ष नवंबर महीने में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों-पीवीटीजी के सामाजिक-आर्थिक उत्‍थान के लिए पीएम-जनमन का शुभारंभ किया गया था।

लगभग 24 हजार करोड़ रुपये के बजट वाले पीएम-जनमन अभियान में 9 मंत्रालयों के जरिये 11 महत्वपूर्ण सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसका उद्देश्य सुरक्षित आवास, स्‍वच्‍छ पेयजल, शिक्षा की उपलब्‍धता, स्वास्थ्य और पोषण, बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और आजीविका के सतत् अवसर सहित बुनियादी सुविधाओं के साथ आवास उपलब्ध कराकर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों-पीवीटीजी के सामाजिक आर्थिक  स्थिति को उन्‍नत बनाना है।

Exit mobile version