Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने शायर मुनव्वर राणा के निधन पर जताया दुख

Prime Minister expressed grief over the demise of poet Munawwar Rana

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,15 जनवरी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शायर  मुनव्वर राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में जन्मे शायर  मुनव्वर राणा ने उर्दू साहित्य और शायरी में अपना समृद्ध योगदान दिया है।

एक्‍स पर अपनी एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

मुनव्वर राणा जी के निधन से दुख हुआ। उन्होंने उर्दू साहित्य और काव्‍य में समृद्ध योगदान दिया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

 

Exit mobile version