Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति आज राजस्थान के जयपुर, करौली और धौलपुर का करेंगे दौरा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,16 जनवरी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान के जयपुर, करौली और धौलपुर का दौरा करेंगे।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ 16 वीं राजस्थान विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति श्री महावीरजी मंदिर, हिंडौन सिटी करौली, राजस्थान जाएंगे।

उपराष्ट्रपति राजस्थान के धौलपुर स्थित धौलपुर मिलिट्री स्कूल का भी दौरा करेंगे।

Exit mobile version