Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने रामायण के भावुक शबरी प्रसंग पर मैथिली ठाकुर द्वारा गाया भजन और मॉरीशस के लोगों द्वारा गाए श्री राम भक्ति के भजन और कथाएं कीं साझा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रामायण के भावुक शबरी प्रसंग पर मैथिली ठाकुर द्वारा गाया भजन साझा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर सभी को प्रभु श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का स्मरण करा रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा है;
“अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रभु श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े एक-एक प्रसंग का स्मरण करा रहा है। ऐसा ही एक भावुक प्रसंग शबरी से जुड़ा है। सुनिए, मैथिली ठाकुर जी ने किस तरह से इसे अपने सुमधुर सुरों में पिरोया है। #ShriRamBhajan ”

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस के लोगों द्वारा गाए श्री राम भक्ति के भजन और कथाएं कीं साझा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस के लोगों द्वारा गाए श्री राम भक्ति के भजन और कथाएं साझा कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है;
“मॉरीशस के अद्भुत लोगों ने अपनी परंपराओं को संजो कर रखा है और इनमें कथाओं और भजनों के माध्यम से राम भक्ति भी शामिल है। इतने वर्षों तक इतनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों और भक्ति को पुष्पित –पल्लवित होते देखना बेहद सुखद लगता है। #ShriRamBhajan

 

 

Exit mobile version