Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
“त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं। कामना है कि यह दिन राज्य के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध विरासत का कीर्तिगान करे। त्रिपुरा की जनता की समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने मेघालय के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को दी बधाई:-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेघालय के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी है।

उन्होंने आगे कहा कि यह पूर्वोत्तर राज्य भविष्य में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
“मेघालय की जनता को राज्‍य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! आज मेघालय की असाधारण संस्कृति और वहां की जनता की उपलब्धियों का कीर्तिगान करने का अवसर है। कामना है कि आने वाले समय में मेघालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।”

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को दी बधाई:-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी है।

उन्होंने इस पूर्वोत्तर राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है:
“मणिपुर के स्थापना दिवस पर राज्य की जनता को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में सशक्‍त योगदान दिया है। हमें इस राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Exit mobile version