Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर किया याद

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे एक महान व्यक्तित्व थे जिनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अद्वितीय प्रभाव है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“बालासाहेब ठाकरे जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह एक महान व्यक्ति थे जिनका महाराष्ट्र के राजनीतिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अद्वितीय प्रभाव है। अपने नेतृत्व, आदर्शों के प्रति दृढ़ समर्पण और गरीबों एवं वंचितों के लिए बोलने की प्रतिबद्धता के कारण वह आज भी अनगिनत लोगों के दिलों में बसते हैं।”

Exit mobile version