Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति गुरुवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 जनवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

संबोधन 1900 बजे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और फिर अंग्रेजी में इसका प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा। संबोधन को आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 21:30 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा।

Exit mobile version