Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश के सभी नागरिकों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25जनवरी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देश के सभी नागरिकों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। अमित शाह ने कहा कि मतदान का अधिकार वह नींव है जिस पर लोकतंत्र का स्मारक बनता है। मैं सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि वे अपने मतदान के अधिकार का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प लें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

Exit mobile version