Site icon Samagra Bharat News website

गिरफ्तारी एक बहाना मकसद ‘आप’ को गिराना, विधायकों को दिए 25 करोड़ के ऑफर: अरविंद केजरीवाल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,27 जनवरी। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आप ने दावा किया कि भाजपा उनकी पार्टी के 7 विधायकों से संपर्क किया है और उन्हें गलत अफवाह फैला रही है। वहीं आगे कहा कि भाजपा ने विधायकों को करोड़ों रुपए के ऑफर भी दिए है।

आगे कहा कि आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।

इस बारे में सीएम केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से भाजपा को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। गत दिनों भाजपा ने पार्टी के 7 विधायकों से संपर्क किया है और अफवाह फैलाई है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी कर लेंगे। वहीं 21 विधायकों से बात चल रही है।

दिल्ली में आप की सरकार गिरा देंगे आप आ जाओ। 25 करोड़ देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ा देंगे। वहीं पार्टी के विधायकों ने ऑफर को ठुकरा दिया है।

केजरीवाल ने आगे दावा करते हुए ट्वीट पर लिखा कि इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले 9 सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए भाडपा कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया है। हमारे सभी MLA भी मजबूती से हमारे साथ हैं।

Exit mobile version