Site icon Samagra Bharat News website

सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर जेएमएम का प्लान बी तैयार, विधायकों से कराए बिना नाम वाले समर्थन पत्र पर साइन’

समग्र समाचार सेवा
रांची, 31जनवरी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज ED के सामने पेश होंगे। अगर वे गिरफ्तार हुए उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को राज्य की कमान दी जाएगी। दरअसल, सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि हेमंत सोरेन ने विधायकों की बैठक में गिरफ्तारी की सूरत में पत्नी को कमान देने की जानकारी दी है।

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत गठबंधन के सहयोगी दलों के विधायकों ने मंगलवार को एक बैठक में हेमंत सोरेन सरकार के प्रति एकजुटता व्यक्त की है। इन विधायकों ने मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन को कमान सौंपे जाने की अटकलों के बीच बिना किसी के नाम वाले एक समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। इससे पहले आज कल्पना सोरेन विधायकों की एक बैठक में शामिल हुईं। वह विधायक नहीं हैं।

कथित भूमि धोखाधड़ी के एक मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री से पूछताछ किए जाने से एक दिन पहले मंगलवार को दो दौर की बैठक हुई। परिवहन मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता चम्पई सोरेन ने कहा, ‘‘जो भी होता है, हम उसके लिए तैयार हैं। भाजपा लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है लेकिन हम उन्हें उनके मिशन में कामयाब नहीं होने देंगे।

सीएम आवास पर बैठक खत्म होने के बाद जेएमएम सांसद महुआ मांझी ने कहा कि बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन को भगोड़ा और न जाने क्या-क्या कहकर अराजकता फैलाई। माहौल खराब किया गया। उसे रोकने के लिए सीएम ने बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, मैं आ गया हूं और कल (बुधवार) ईडी का सामना करूंगा।

Exit mobile version