Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति आज सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2024 का करेंगी उद्घाटन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 02फरवरी।राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा के फरीदाबाद में 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्‍ट्रीय क्राफ्ट मेला-2024 का उद्घाटन करेंगी। मेले में हस्‍तकला की समृद्ध विविधता, हथकरघा और भारत की सांस्‍कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले में करीब 50 देश भाग लेंगे। इन देशों में इथियोपिया, घाना, केन्‍या, नामीबिया, नाइजीरिया, युगांडा, जिम्‍बाब्‍वे, मॉरिशियस, म्‍यांमार, नेपाल, रूस, श्रीलंका और अन्‍य देश शामिल हैं। यह मेला 18 फरवरी तक चलेगा।

मेले में तन्‍जानिया भागीदार राष्‍ट्र के रूप में भाग लेगा। इस बार मेले की थीम गुजरात राज्‍य पर आधारित है। इसमें राज्‍य की विभिन्‍न हस्‍तकलाओं के माध्‍यम से विशिष्‍ट संस्‍कृति और समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। मेला घूमने के लिए दर्शक प्रातः 10 बजे से रात 8 बजे तक जा सकते हैं। कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के रूप में, सूरजकुंड मेला प्राधिकरण दिव्यांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों और सेवारत रक्षा कर्मियों और पूर्व सैनिकों को प्रवेश टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करेगा।

Exit mobile version