Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 को करेंगे संबोधित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 02फरवरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत गतिशीलता वैश्विक प्रदर्शनी-2024 को संबोधित करेंगे। इसमें भारत की संपूर्ण गतिशीलता और ऑटोमोटिव मूल्य श्रृंखला क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। एक्सपो में प्रदर्शनियां, सम्मेलन, क्रेता-विक्रेता बैठकें और सड़क सुरक्षा मंडप जैसे जन-केंद्रित आकर्षण भी शामिल होंगे।

प्रदर्शनी में 50 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रदर्शकों के साथ, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, टिकाऊ समाधानों और गतिशीलता में सफलताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। प्रदर्शनी में 28 से अधिक वाहन निर्माता भाग लेंगे। इसमें 13 से अधिक वैश्विक बाजारों के लगभग एक हजार ब्रांड अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे।

Exit mobile version