Site icon Samagra Bharat News website

मुस्लिम युवक ने योगी आदित्यनाथ को सुनाया भजन, सीएम ने पीठ थपथपाई और दी शाबाशी

समग्र समाचार सेवा
 लखनऊ , 3फरवरी। CM योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में थे. यहाँ सीएम योगी ने दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी में पहुंचे. यहां वह अलग अलग स्टाल पर गए. सीएम योगी इस दौरान उस स्टाल पर भी पहुंचे, जहां एक मुस्लिम युवक भी स्टाल लगाए था. यहां इस मुस्लिम युवक ने योगी आदित्यनाथ को भजन गाकर सुनाया. मुस्लिम युवक ने लंबा भजन गाया, और आखिर में ‘जय सिया राम, जय सिया राम’ के साथ खत्म किया.

भजन सुनकर सीएम योगी खुश हो गये. सीएम योगी ने मुस्लिम युवक के भजन पर तालियां बजाईं और मुस्लिम युवक को शाबाशी देते हुए पीठ थपथपाई. सीएम योगी खुश हो गए.

सीएम योगी द्वारा शाबाशी देने और मुस्लिम युवक के भजन गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो को लोग एक्स पर काफी पसंद कर रहे हैं. लोग इसे शेयर कर रहे हैं.

Exit mobile version