Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने रोहन बोपन्ना से की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 03फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना से मुलाकात की।

उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के लिए बोपन्ना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ने देश को गौरवान्वित किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“रोहन बोपन्ना, आपसे मिलकर प्रसन्नता हुई। आपकी उपलब्धि ने देश को गौरवान्वित किया है और आपका समर्पण कई लोगों को प्रेरित करता है। आपके आगामी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

Exit mobile version