Site icon Samagra Bharat News website

सड़क बुनियादी ढांचे का विकास सामूहिक टीम भावना और सभी हितधारकों की ओर से उचित कर्मठता का परिणाम है: नितिन गडकरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7फरवरी। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सभी प्रयासों में सफलता हासिल करने के लिए काम के उचित वितरण और अधिकारों के विकेंद्रीकरण पर जोर दिया। मंगलवार को “परियोजना प्रबंधन और सड़क सुरक्षा में उत्कृष्टता” विषय के साथ वर्ष 2022 के पुरस्कार चक्र के लिए “राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार (एनएचईए)” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सड़कों, सुरंगों, पुलों के निर्माण की अतुल्य गति का सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात के रूप में उल्लेख किया।

Exit mobile version