Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री शनिवार को ‘विकसित भारत, विकसित गुजरात’ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 09 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को दोपहर 1 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित गुजरात’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पूरे गुजरात में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और अन्य आवास योजनाओं के तहत निर्मित 1.3 लाख से अधिक घरों का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे।

कार्यक्रम गुजरात के सभी जिलों में 180 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य कार्यक्रम बनासकांठा जिले में होगा। राज्यव्यापी कार्यक्रम में आवास योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के हजारों लाभार्थियों की भागीदारी देखी जाएगी। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री, गुजरात सरकार के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Exit mobile version