Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल अनुसुइया उइके ने की मुलाकात, दीक्षांत समारोह के लिये किया आमंत्रित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10फरवरी। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मणिपुर की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्यपाल ने राष्ट्रपति को सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी मणिपुर के दीक्षांत समारोह के लिये आमंत्रित किया।


साथ ही मणिपुर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस मुलाकात में उन्होंने मणिपुर में अपने द्वारा गत फरवरी 2023 से अब तक किये गये कार्यो की काफी टेबल बुक मेरे अभिनव प्रयास भेंट कर अपनी गतिविधियों से अवगत कराया।

Exit mobile version