Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्‍त अरब अमीरात की यात्रा से पूर्व, वहां बसे प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्‍व के साथ भारत के संबंधों को और सुदृढ़ करने के लिए प्रवासी भारतीयों के प्रयासों की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि वह अहलन मोदी कार्यक्रम में संयुक्‍त अरब अमीरात के प्रवासी भारतीयों के बीच उपस्थित रहने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया : “हम अपने प्रवासी भारतीयों के, विश्‍व के साथ जुड़ाव को और सुदृढ़ बनाने के प्रयासों पर बहुत गौरवांवित हैं। आज शाम, मैं अहलन मोदी कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय प्रवासियों के उपस्थित रहने के लिए उत्सुक हूं! आप, इस स्‍मरणीय अवसर में शामिल हों।”

Exit mobile version