Site icon Samagra Bharat News website

फारूक अब्दुल्ला को ईडी ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए किया तलब

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13फरवरी। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. पिछले महीने इसी मामले में 86 साल के फारूक अब्दुल्ला को तलब किया गया था.

नेशनल कांन्फ्रेंस (NC) नेता फारूक अब्दुल्ला को ED ने कथित जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार (13 फरवरी) को बुलाया है. उन्हें धन-शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत समन भेजा गया है.

Exit mobile version