Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस को एक और झटका, लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री पार्टी छोड़ BJP में शामिल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,14फरवरी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. अब पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए.

विभाकर शास्त्री ने BJP में शामिल होने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि PM मोदी के नेतृत्व में मैं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के दृष्टिकोण को और मजबूत करके देश की सेवा कर पाऊंगा.’

विभाकर शास्त्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. विभाकर शास्त्री ने ट्वीट कर लिखा, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी! मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं.

उन्होंने कहा, ‘मैं मेरे लिए BJP के दरवाजे खोलने के लिए PM नरेंद्र मोदी, नड्डा जी, अमित शाह जी, योगी आदित्यनाथ जी और ब्रजेश पाठक के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मैं पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार काम करूंगा. ‘INDIA’गठबंधन की कोई विचारधारा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मोदी जी को हटाना है… राहुल जी को बताना चाहिए कि कांग्रेस की विचारधारा क्या है…’

Exit mobile version