Site icon Samagra Bharat News website

मध्य प्रदेश में हैवानियत, गैंगरेप के बाद गर्भवती महिला को आग के किया हवाले , हालत बेहद गंभीर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17फरवरी। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप किया गया, इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया. गर्भवती महिला 80 फ़ीसदी झुलस गई है. ग्वालियर के एक अस्पताल में महिला ज़िन्दगी के लिए संघर्ष कर रही है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अंबाह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर चांद का पुरा गांव में हुई. अंबाह थाने के पुलिस निरीक्षक आलोक परिहार के अनुसार, पीड़िता एक महिला के साथ समझौता करने के लिए गांव गई थी. इस महिला ने अपने पति पर बलात्कार का आरोप लगाया था.

अधिकारी ने बताया कि एंबुलेंस में पीड़िता ने पति को दिए बयान में कहा कि चांदपुर गांव के तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया. उसने कहा कि जब वह भागने लगी तो उसके साथ गई महिला सहित अन्य लोगों ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया. बयान का एक वीडियो भी सामने आया है. परिहार ने कहा कि पीड़िता के पति ने वीडियो पुलिस को सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया है. मामले में जांच जारी है.

Exit mobile version