Site icon Samagra Bharat News website

कर्पूरी जी ने अपने सामाजिक जीवन में शुचिता व त्याग के सर्वोच्च मानदंड स्थापित किये – अमित शाह

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17फरवरी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक चेतना के अग्रदूत, कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा “स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक चेतना के अग्रदूत, कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः वंदन। कर्पूरी जी ने अपने सामाजिक जीवन में शुचिता व त्याग के सर्वोच्च मानदंड स्थापित किये। आजीवन पिछड़ों व महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित ठाकुर जी ने शिक्षा-व्यवस्था को सर्वसुलभ बनाने के महत्त्वपूर्ण कार्य किये थे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न का सम्मान देकर उनके कार्यों को प्रकाश में लाने का कार्य किया है।“

Exit mobile version