Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को शुभकामनाएं दीं है। प्रधानमंत्री ने यह भी कामना करी कि अरुणाचल प्रदेश आगामी वर्षों में समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे।

एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“अरुणाचल प्रदेश के स्‍थापना दिवस पर, वहां के निवासियों को मेरी शुभकामनाएं। अरुणाचल प्रदेश ने देश के विकास में उल्‍लेखनीय योगदान दिया हैं। अरूणाचल प्रदेश की जीवंत जनजातीय परंपराएं, जैव विविधता तथा संस्‍कृति बहुत प्रशंसनीय है। अरुणाचल प्रदेश आगामी वर्षों में समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे।”

Exit mobile version