Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने मिजोरम की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की है।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“मिजोरम के निवासियों को स्‍थापना दिवस की शुभकामनाएं। देश को मिजोरम की अनूठी संस्कृति, समृद्ध सौन्‍दर्य और मिजोरम-निवासियों की मिलनसारिता की भावना पर बहुत गर्व है। मिज़ो संस्कृति परंपरा और सद्भाव का समन्‍वय है, जो बहुत प्रेरणादायक है। मिजोरम की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।”

Exit mobile version