Samagra Bharat News website

बलौंगी में जागृति शिविर का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोहाली मिली गर्ग ने की अध्यक्षता

समग्र समाचार सेवा
बलौंगी, 21 फरवरी। महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के उद्देश्य से एक सक्रिय पहल में एनजीओ ग्लोबल वूमेन वेलफेयर फाउंडेशन ने मंगलवार को बलौंगी में भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मोहाली मिली गर्ग की अध्यक्षता में जागृति शिविर का आयोजन किया।

इस दौरान मिली गर्ग ने महिलाओं से माहवारी के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने के बारे में बातचीत की। शरीर की सफाई, खान पान की महत्ता, रेगुलर चेकअप्स और माहवारी के दौरान आने वाली परेशानियों /बीमारियों के बारे में भी खुलकर चर्चा हुई।
बलौंगी से भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता सिंह के साथ बड़ी तादात में महिलाओं ने इसमें भाग लिया और अपनी समस्यायों के बारे में बताया। NGO की तरफ से रचना ,अमित और टीम ने मासिक कंपनी के पैड फ्री में वितरित किए और महिलाओं को अपने सवस्थाय का ध्यान रखते के लिए जरूरी जानकारी सांझा की।

Exit mobile version