Site icon Samagra Bharat News website

Paytm पेमेंट्स बैंक के स्वतंत्र निदेशक के घर CBI की रेड, आय से अधिक संपत्ति रखने का है आरोप

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,22 फरवरी। फिनटेक कंपनी पेटीएम की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। पेटीएम लगातार सवालों के घेरे में उलझता जा रहा है। जिसके चलते उसके ग्राहकों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भले ही रिजर्व बैंक ने पेटीएम को 15 दिन की मोहलत दे दी है, लेकिन बावजूद इसके कंपनी के ऊपर ED शिकंजा लगातार बना हुआ है। ऐसे में मंगलवार को अब पेटीएम मामले में सीबीआई की भी एंट्री हो गई है। बता दें कि, पेटीएम पेमेंट बैंक के एक बड़े अफसर के घर और ठिकानों पर सीबीआई ने रेड डाली है। सीबीआई ने मंगलवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन (डीआईपीपी) के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के ठिकानों पर तलाशी ली है।

कहां पड़ी CBI की रेड-
बता दें कि CBI द्वारा (डीआईपीपी) के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के ठिकानों पर तलाशी ली गई है। वर्तमान में अभिषेक पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एक स्वतंत्र निदेशक हैं। कहा जाता है कि उन्होंने ही DIPP के सचिव रहते सेबी के साथ पेटीएम की मूल कंपनी, वन 97 कम्युनिकेशंस के आईपीओ को आगे बढ़ाया था। अभी रमेश अभिषेक के खिलाफ कथित रूप से दर्ज की गई एफआईआर को सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में स्पष्ट नहीं है कि उनपर क्या आरोप लगाए गए हैं और किन आरोपों में रेड्स की गई है।

Exit mobile version