Site icon Samagra Bharat News website

ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के मूड में दिग्विजय सिंह

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,22फरवरी। ज्योतिरादित्य सिंधिया को सबसे ज्यादा राजनीतिक नुकसान पहुंचाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राघोगढ़ के राजा साहब दिग्विजय सिंह अब गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने कहा था कि मेरा राज्यसभा का कार्यकाल बाकी है। सोमवार को कहां की पार्टी जो कहेगी वह करूंगा।

पार्टी कहेगी तो सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा, दिग्विजय सिंह ने कहा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को गुना में बमोरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह जब बैठक को संबोधित कर रहे थे। तब एक कार्यकर्ता ने उनसे गुना सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे राजगढ़ से क्यों भगाना चाहते हो। दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि अगर भाजपा गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उतारती है, तो वे (दिग्विजय सिंह) यहां से चुनाव लड़ेंगे। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं वही करूंगा जो मुझे पार्टी कहेगी।

सिंधिया और सिंह के बीच पुरानी अदावत है…..
उल्लेखनीय है कृष्णा दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच काफी पुरानी अदावत है। जब राजीव गांधी स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना चाहते थे तब एक खास रणनीति के तहत दिग्विजय सिंह स्वयं मुख्यमंत्री बन गए थे। 2019 में जब राहुल गांधी ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनना चाहते थे तब दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को सपोर्ट करके मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवा दिया था। विधायक दल को अपना नेता चुनने का मौका ही नहीं दिया गया था।

सिंधिया के प्रति दिग्विजय सिंह के मन में कैसी भावना है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग उठी तो उन्होंने अपने सबसे नजदीकी समर्थक, मित्र और रिश्तेदार केपी सिंह को उनकी विधानसभा पिछोर के बजाय शिवपुरी से चुनाव लड़ने भेज दिया था!

Exit mobile version