Site icon Samagra Bharat News website

दिग्विजय सिंह और उदित राज गिरफ्तार, ईवीएम के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23फरवरी। गुरूवार को ईवीएम (EVM) के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उदित राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बता दें, धरना जंतर-मंतर में तय था, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी। ऐसे में परमिशन नहीं होने के बाद भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- मुझे दो हफ़्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा द्वारा 22/02/2024 को #EVM से देश में 2024 लोक सभा चुनाव ना कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। जो मैंने स्वीकार किया। लेकिन 2 दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा- क्या कारण है कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासन क्यों इतनी घबरा रही है? चूँकि इस बार पूरे देश से हज़ारों लोग धरने में शामिल होने आ रहे थे घबरा कर स्वीकृति निरस्त कर दी। अब यह आंदोलन पूरे देश में #EVM_हटाओ_लोकतंत्र_बचाओ आंदोलन गाँव गाँव पहुँच रहा है। क्या माननीय #ECI व #SupremeCourt इसे संज्ञान में लेंगे? लेना तो चाहिए।

वही उदित राज ने कहा कि, EVM के ख़िलाफ जन्तर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति माँगी था लेकिन दिल्ली पुलिस ने रद्द कर दी। हज़ारों लोगों को पुलिस ने भगा दिया और सैंकड़ों को गिरफ़्तार कर लिया।वैकल्पिक स्थल यूथ कांग्रेस कार्यालय पर हम हज़ारों जमा हुए जिनको दिग्विजय सिंह जी, दीपक बाबरिया जी, का दीपंकर भट्टाचार्य, महमूद पराचा जी आदि ने संबोधित किया। जब हम प्रदर्शन करना चाहे तो गिरफ़्तार कर लिया और अब संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में हैं ।

मोदी जब जब डरता है, पुलिस को आगे करता है दिल्ली पुलिस ईवीएम के विरोध में एकत्रित हुए हज़ारों प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से गिरफ़्तार कर ली है। उनके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है। मेरे साथ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह व अन्य सभी गिरफ़्तारी देने पहुँच रहे हैं।

Exit mobile version