Site icon Samagra Bharat News website

CM योगी का बड़ा फैसला- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, अब 6 महीने के अंदर फिर एग्जाम

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24फरवरी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों के हितों में बड़ा फैसला लिया है. 17 और 18 फरवरी को यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60 हजार पदों पर होने वाली परीक्षा को निरस्त कर दिया है. ये परीक्षा फिर से आयोजित कराई जाएगी. परीक्षा 6 महीने के अंदर दोबारा होगी. सीएम योगी ने इसकी जानकारी दी है. सीएम ने कहा है कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई होगी.

UP कांस्टेबल परीक्षा में पेपर लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर जोरो से थी. जिसके बाद स्टूडेंट्स एग्जाम को दोबारा एग्जाम कराने की मांग कर रहे थे.

Exit mobile version