Site icon Samagra Bharat News website

राजकोट का मेरे हृदय में सदैव एक विशेष स्थान रहेगा: प्रधानमंत्री

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजकोट के साथ अपने विशेष लगाव को याद किया और मोदी आर्काइव की एक्स पोस्ट साझा की।

प्रधानमंत्री ने मोदी आर्काइव की इस पोस्ट में उस विशेष क्षण को याद किया है, जब ठीक 22 वर्ष पहले 24 फरवरी, 2002 को श्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार विधायक के रूप में गुजरात विधानमंडल में कदम रखा था और राजकोट II निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया;
राजकोट का मेरे हृदय में सदैव एक विशेष स्थान रहेगा। यह इस शहर के लोग ही थे, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे पहली बार चुनाव में जीत दिलाई। तब से मैंने सदैव जनता जनार्दन की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने का काम किया है। यह भी एक सुखद संयोग है कि मैं आज और कल गुजरात में रहूंगा। एक कार्यक्रम का आयोजन राजकोट में भी हो रहा है, जहां से 5 एम्स राष्ट्र को समर्पित किये जायेंगे।

Exit mobile version