Site icon Samagra Bharat News website

ब्रेकिंग- गजल गायक पंकज उधास का मुंबई में निधन!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26जनवरी। गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 72 साल की उम्र में गजल गायक ने अंतिम सांस। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उधास परिवार के परिवार ने ट्वीट करउनके निधन की जानकारी दी।

2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार थे और भावनगर राज्य के दीवान भी थे।
पंकज के दोनों भाई मनहर और निर्जल उधास म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। पंकज उधास को गजल ‘चिट्ठी आई है’ से पहचान मिली थी। ये गजल उनके करियर के बेहतरीन गजलों में से एक है।

पंकज ने 11 फरवरी 1982 को फरीदा से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।

 

 

Exit mobile version