Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने भेजा 8वां समन, 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27जनवरी। दिल्ली में आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नई खबर सामने आई है। खबर यह है कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बार फिर से समन जारी किया है। ईडी ने इस बार उन्हें 4 मार्च को एजेंसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है। शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को ED दफ्तर नहीं पहुंचे थे। एजेंसी ने उन्हें 22 फरवरी को 7वां समन भेजकर 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। केजरीवाल अब तक एक बार भी एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं।

आम आदमी पार्टी ने आज एक बयान जारी कर कहा- मामला कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई 16 मार्च को है। दिल्ली की आबकारी नीति में घोटाले के आरोप लगे हैं। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। वहीं, इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी जांच में जुटी है। केंद्रीय एजेंसियों ने अब तक इस मामले में आप के दो बड़े नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी केजरीवाल को बुलाने के लिए 7 समन भेज चुकी है।

Exit mobile version