Site icon Samagra Bharat News website

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता बसवराज पाटिल ने दिया इस्तीफा,आज बीजेपी में होंगे शामिल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27जनवरी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल मंगलवार को राज्य अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. पाटिल ने आज सुबह देवेन्द्र फड़नवीस से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

बसवराज पाटिल औसा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के विधायक हैं. वह मराठवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख लिंगायत नेता भी रहे हैं. वह अपने पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री थे. 2019 में पाटिल को बीजेपी नेता अभिमन्यु पवार ने हराया था. इस बीच, कांग्रेस के राज्य प्रमुख नाना पटोले ने पाटिल के इस्तीफे की खबरों का खंडन किया और कहा कि उन्हें पाटिल से कोई पत्र नहीं मिला है.

नाना पटोले ने किया इस्तीफा मिलने से इनकार
इस बीच, कांग्रेस के राज्य प्रमुख नाना पटोले ने पाटिल के इस्तीफे की खबरों का खंडन किया और कहा कि उन्हें पाटिल से कोई पत्र नहीं मिला है. पटोले ने कहा, ‘हमें बसवराज पाटिल से कोई इस्तीफा पत्र नहीं मिला है. वह राज्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्होंने लंबे समय से किसी बैठक में भाग नहीं लिया है.’

नाना पटोले ने आगे कहा, ‘वह पार्टी में सक्रिय नहीं हैं. हम मीडिया से यह खबर भी सुन रहे हैं कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है, लेकिन उन्होंने हमसे कोई बातचीत नहीं की है.’

Exit mobile version