Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के डिंडोरी में सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों की मौत पर शोक किया व्यक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,29 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके शीघ्र स्वास्थ लाभ की भी कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
“मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है: PM @narendramodi”

Exit mobile version