Site icon Samagra Bharat News website

परशोत्तम रूपाला ने मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के समूह ‘बी’ और ‘सी’ अधिकारियों के साथ की बातचीत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1 मार्च। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने 29 फरवरी को नई दिल्ली के कृषि भवन में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के समूह ‘बी’ और ‘सी’ के अधिकारियों के साथ बातचीत की। निर्णय लेने की प्रक्रिया और जन केंद्रित शासन मॉडल को लागू करने में कर्मचारियों को शामिल करने की नीति के अनुरुप, मंत्रालय ने एक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग सचिव के साथ-साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हुए।

बैठक में परशोत्तम रूपाला ने समूह ‘बी’ और ‘सी’ के अधिकारियों से सुझाव मांगे, जो योजनाओं की बेहतरी के लिए और मंत्रालयों द्वारा प्रभावी कार्यान्वयन की दिशा में सरकार के कार्य में सहायता प्रदान करेंगे। श्री रूपाला ने कहा कि सरकार किसानों और पशुधन क्षेत्र की बेहतरी के लिए कर्मचारियों के सुझावों पर विचार करेगी।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि दोनों विभागों के सुझावों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Exit mobile version