Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल नई दिल्ली में राज्य और केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) गठन के प्रवर्तन प्रमुखों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 3 मार्च । वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में प्रवर्तन तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग सभी राज्य और केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संरचनाओं के प्रवर्तन प्रमुखों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में सोमवार, 4 मार्च, 2024 को आयोजित कर रहा है।

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी और मुख्य संबोधन भी देंगी। सम्मेलन में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी भी शामिल होंगे।

सम्मेलन का एजेंडा निम्नलिखित पर व्यापक विचार-विमर्श का वादा करता है:

जीएसटी द्वारा अनुकरणीय सहकारी संघवाद के भावार्थ को स्वीकार करते हुए, यह सम्मेलन केंद्र और राज्य जीएसटी प्रवर्तन अधिकारियों दोनों के लिए सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने, आपसी सीखने की प्रवृति का प्रोत्साहन करने और सामूहिक रूप से जीएसटी प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।

Exit mobile version