Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुधीर शर्मा को AICC सचिव पद से हटाया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6मार्च। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के बागी पूर्व विधायक सुधीर शर्मा पर कांग्रेस आलाकमान ने फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से सुधीर शर्मा को AICC सचिव पद से हटा दिया है। इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
सुधीर ने सुक्खु सरकार पर हमला किया और सबसे पहले एक श्लोक के अर्थ से शुरुआत की। सुधीर ने लिखा, भगवद गीता में एक श्लोक है जिसका भावार्थ है- ” अन्याय सहना उतना ही अपराध है, जितना अन्याय करना। अन्याय से लड़ना आपका कर्तव्य है।” यही श्लोक आज हमारे संघर्ष का, हमारे फैसले का, हमारे द्वारा उठाए गए कदम का आधार बना है और इस श्लोक ने हमें शक्ति भी दी है।

Exit mobile version