Site icon Samagra Bharat News website

आरएसएस नेता की हत्या का साजिशकर्ता गिरफ्तार : एनआईए

इंद्र वशिष्ठ,
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरएसएस नेता आर. रुद्रेश की हत्या के मामले में फरार मुख्य साज़िशकर्ता
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है
एनआईए की टीम ने अभियुक्त गौस नयाजी को तंजानिया के दार-ए-सलाम से आगमन पर मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। फरार आरोपी के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद एनआईए की टीम हवाई अड्डे पर उसका इंतजार कर रही थी।

बेंगलुरु के शिवाजीनगर के प्रमुख आरएसएस नेता रुद्रेश की 16 अक्टूबर 2016 को अब प्रतिबंधित पीएफआई के चार सदस्यों द्वारा हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच से पता चला था कि हत्या एसडीपीआई हेब्बल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष गौस नयाजी और एक अन्य असीम शेरिफ द्वारा रची गई एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी।
इन दोनों ने आरएसएस के सदस्यों और समाज में आतंक पैदा करने के इरादे से अन्य चार आरोपियों को रुद्रेश की हत्या करने के लिए प्रेरित किया था। हत्यारों को यह विश्वास दिलाया गया कि आरएसएस के खिलाफ लड़ाई एक ‘पवित्र युद्ध’ है।

गौस की गिरफ्तारी के साथ ही मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष आरोपियों के खिलाफ एनआईए विशेष अदालत, बेंगलुरु में मुकदमा जारी है।

Exit mobile version