Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर का करेंगे दौरा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,06 मार्च। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बेंगलुरु (कर्नाटक), तिरुवनंतपुरम (केरल) और कोयंबटूर (तमिलनाडु) का दौरा करेंगे।

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति इसरो उपग्रह एकीकरण और परीक्षण प्रतिष्ठान (आईएसआईटीई), बेंगलुरु का दौरा करेंगे और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

उपराष्‍ट्रपति केरल के तिरुवनंतपुरम में राजानका पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

वे महाशिवरात्रि पर्व पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में ईशा योग केंद्र में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

Exit mobile version