Site icon Samagra Bharat News website

महिला दिवस पर पीएम मोदी दी सौगात, LPG सिलेंडर के दाम में किया बड़ी कटौती का ऐलान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8मार्च। महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए नई सौगात दी है। मोदी सरकार ने LPG सिलेंडर की कीमतों को 100 रुपये कम करने का ऐलान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन को आसान बनाना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है

पीएम ने अपने ट्वीट पर लिखा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने X अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है और महिलाओं के हित में ये कदम उठाने की बात कही।

पीएम का ये बड़ा कदम लोगों में एक खुशी की लहर लेकर आया है। LPG की कीमतों में 100 रुपये की कमी से कई शहरों की कीमतों में कमी आएगी।

Exit mobile version