Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की दीं शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 08 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कामना की है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;
“देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ!”

Exit mobile version