Site icon Samagra Bharat News website

जैसलमेर के जवाहर नगर में सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12मार्च। भारतीय वायुसेना का एक हल्का लड़ाकू विमान तेजस प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वायुसेना ने यह जानकारी दी.

वायुसेना ने बताया कि विमान का पायलट उससे सुरक्षित बाहर निकल गया. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘मैं पास ही खड़ा था. विमान का पायलट विमान से उतर गया और मैंने एक पैराशूट खुला देखा. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ था.’

वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘भारतीय वायुसेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस आज एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि, पायलट इससे सुरक्षित बाहर निकल गया. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है.’

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विमान के डिजाइन का नेतृत्व किया. 2003 में, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा विमान को आधिकारिक तौर पर ‘तेजस’ नाम दिया गया था. ये एचएएल द्वारा विकसित दूसरा सुपरसोनिक फाइटर जेट है (पहला एचएएल एचएफ-24 मारुत है).

Exit mobile version