Site icon Samagra Bharat News website

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरने से सिर पर लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15 मार्च। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर चोट लगी है. चोट लगने के बाद TMC प्रमुख को कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. TMC ने ममता बनर्जी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें उनके माथे से खून निकलता दिख रहा है.

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी कालीघाट के घर में गिर गईं, जिससे उन्हें काफी चोट आई है. बताया जा रहा है कि जिस समय ममता बनर्जी अपने घर में गिरीं वहां उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे. अभिषेक ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ट्वीट कर ममता बनर्जी के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की. सुकांत मजूमदार ने ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ हुई दुर्घटना से स्तब्ध और अत्यंत चिंतित हूं. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

Exit mobile version