Site icon Samagra Bharat News website

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी गया लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, HAM को NDA में मिली है 1 सीट

समग्र समाचार सेवा
पटना, 21 मार्च। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख जीतनराम मांझी गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. जीतनराम मांझी बिहार में NDA का हिस्सा हैं और उन्हें गया की एकमात्र सीट दी गई है. जीतनराम मांझी के अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक मोर्चा’ को भी सीट बंटवारे में काराकाट सीट दी गई है.

बिहार NDA में किसे कितनी सीटें?
NDA गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के बाद भाजपा 17 सीटों पर चुनाव लडे़गी. वहीं , JDU को 16 और चिराग की पार्टी लोजपा को 5 सीटें दी गई हैं. राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को भी 1-1 सीटें दी गई हैं. चिराग पासवान के चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस एक भी सीट नहीं मिलने के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. वह जल्द ही महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं.

बिहार में चुनाव कब-कब?
बिहार में पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, 25 मई छठा चरण, एक जून को सातवां चरण होगा. नतीजे 4 जून को आएंगे.

BJP को मिली कौन -कौस सी सीट?
1. पश्चिमी चंपारण
2. पूर्वी चंपारण
3. औरंगाबाद
4. मधुबनी
5. अररिया
6. दरभंगा
7. मुजफ्फरपुर
8. महाराजगंज
9. सारण
10. उजियारपुर
11. बेगूसराय
12. नवादा
13. पटनासाहिब
14. पाटलिपुत्र
15. आरा
16. बक्सर
17. सासाराम.

JDU को मिलीं ये सीटें
1. वाल्मीकिनगर
2. सीतामढ़ी
3. झंझारपुर
4. सुपौल
5. किशनगंज
6. कटिहार
7. पूर्णिया
8. मधेपुरा
9. गोपालगंज
10. सीवान
11. भागलपुर
12. बांका
13. मुंगेर
14. नालंदा
15. जहानाबाद
16. शिवहर

चिराग की पार्टी इन 5 पर लड़ेगी चुनाव
1. वैशाली
2. हाजीपुर
3. समस्तीपुर
4. खगड़िया
5. जमुई
6. HAM- गया
7. उपेंद्र कुशवाहा- कालाकाट

Exit mobile version