Site icon Samagra Bharat News website

सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी कर सुनाया आप नेता का संदेश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23मार्च। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “आपके बेटे और आपके भाई अरविंद केजरीवाल ने जेल से आपके लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है, मेरे प्यारे देशवासियों मुझे(अरविंद केजरीवाल) कल गिरफ़्तार कर लिया गया, मैं अंदर रहूं या बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का हर पल देश के लिए समर्पित है… मेरा जीवन संघर्ष का रहा है इसलिए यह गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती… भारत को हमें दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाना है… भारत के अंदर और बाहर कई शक्तियां हैं जो भारत को कंमज़ोर कर रही हैं…हमें इन शक्तियों को हराना है… मैं जल्द बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा…”

Exit mobile version