Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी BSP में हुए शामिल

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 23मार्च। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले से मध्यप्रदेश में नेताओं का दल-बदल का दौर जारी है, कई नेता अपनी पार्टी का दामन छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज मैहर से पूर्व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी भी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने नारायण त्रिपाठी को दिलाई सदस्यता
बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने नारायण त्रिपाठी को सदस्यता दिलाई, पार्टी में शामिल होने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य जनता पार्टी का बसपा में विलय नहीं होगा, सतना से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो फैसला लेगी वो मानूंगा, मैहर में हमने खूब विकास के कार्य किए।

Exit mobile version